Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म कैसे भरें ? प्रधानमंत्री आवास योजना । PMAY योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत आवास प्लस सर्वे
..
हितग्राही स्वयं मोबाइल एप्लीकेशन से पंजीयन की सुविधा
..
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन को सरल बनाने के लिए आवास प्लस सर्वे एक मोबाइल एप्लीकेशन सुविधाएं शुरू कि गई है। इस एप्लीकेशन की मदद से आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का आवेदन कर सकते हैं।

आवास प्लस सर्वे एप्लीकेशन के माध्यम से हितग्राही अपना स्वयं का सर्वे कर सकते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार पात्र लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपए की सहायता प्रदान करती है।
 
मोबाइल से पंजीयन के लिए आवास प्लस सर्वे एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा सकते हैं और आवास प्लस सर्वे एप सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आप एप्लीकेशन को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं और इसका उपयोग कर सकते हैं।
 
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वे हितग्राहियों को पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके तहत नये पैरामीटर बिंदुओं के अंतर्गत पात्रता रखने वाले हितग्राही सेल्फ सर्वे (स्वयं के आवास का) कर सकेंगे यह सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

 हितग्राही स्वयं पंजीयन कैसे करें तदनुसार सर्वप्रथम  बेवसाईट https://pmaymis.gov.in/  पर जाएं फिर मेन मीनू में जाए,आवास प्लस 2024 सर्वे पर क्लिक करें, डाउनलोड करें,आधार फेस आर.डी. तथा लेटेस्ट एप वर्जन फार आवास प्लस 2024 सर्वे,भाषा का चयन करें,जरूरी एप परमीशन स्वीकृत करें,स्वयं सर्वेक्षण का विकल्प ले इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर प्रमाणित करें पुनः आवश्यक परमीशन देवें चेक बाक्स पर टिक करें परमीशन देवें कैमरे से अपनी फोटो केप्चर करें, ठीक है दर्ज करें ,पिन नंबर बनाना है। पिन नंबर डालकर लॉगिन करने के बाद राज्य, जिला, ब्लाक, पंचायत, ग्राम का चयन करें। सर्वे जोडे ध् संपादित करें ऑपशन का चयन करें (जीपीएस ऑन करे)
  
व्यक्तिगत जानकारी भरें आवास प्लस सर्वे में परिवार के सदस्य जोडे एवं जानकारी भरें (परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरे) मुखिया के रूप में किसी एक सदस्य का चयन करें बैंक खाता की जानकारी देवें एवं आगे बढ़ें आवास से संबंधित प्रश्नों को भरें पुराने घर की फोटो खीचकर टिप्पणी सहित अपलोड करें जिस स्थान पर मकान बनाना है वास्तविक स्थल की फोटो अपलोड करें
 लाभार्थी की प्राथमिकता चुनें।
 
भरी हुई जानकारी का रिचेक कर ले घोषणा चेक करके डाटा सेव करें आधार से वेरीफाई कर डाटा अपलोड करें उक्त प्रकिया के क्रियान्वयन में कहीं दिक्कत आती है तो जिला पंचायत के नोडल अधिकारी श्रीमती सविता जैन से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।


Jansampark Madhya Pradesh 

#JansamparkMP